
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को ICC की क्रिकेट समिति के चैयरमैन के रूप में चुना गया है। गांगुली को समिति में पर्यवेक्षक के पद से प्रोमोट किया गया है। सौरव गांगुली टीम इंडिया के ही स्टार स्पिनर अनिल कुंबले की जगह लेगें जो नौ सालों तक इस पद पर रहें।
आपको बता दे कि क्रिकेट समिति खेल की परिस्थितियों और नियमों की देखरेख करती है। वहीं राहुल द्रविड़ के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को एनसीए का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। इस बात की पुष्टी खुद बीसीसीआई अध्यक सौरव गांगुली ने की है।
सौरव गांगुली ने एक सवाल के जवाब में बताया कि लक्ष्मण एनसीए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले लक्ष्मण NCA प्रमुख बनने के लिए तैयार नहीं थे पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने लक्ष्मण को इस पद के लिए मना लिया।









