“2017 से पहले माफियाओं का राज था, अब बदल चुकी है अयोध्या की तस्वीर”, CM योगी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना…

अयोध्या में सीएमोअयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला। बोले- 2017 से पहले माफिया राज था, अब बदल गई अयोध्या। योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का मानदेय 6 हजार रुपये किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का तेजी से सर्वांगीण विकास हुआ है, जबकि 2017 से पहले राज्य में माफियाओं का बोलबाला था और पिछली सरकारें केवल बेईमानी और समाज को बांटने का काम करती थीं।

बता दें, मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि 2017 से पहले अयोध्या में महज 3 घंटे बिजली आती थी, आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर थे और गरीबों के पोषाहार को माफिया मिलकर खा जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि तब की सरकार और माफियाओं के बीच सीधी मिलीभगत थी। वहीं आज अयोध्या में विश्वस्तरीय इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 24 घंटे बिजली और राम मंदिर निर्माण के साथ पूरे शहर का कायाकल्प हो चुका है।

वहीं, आगे मुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी पार्टी विकास विरोधी है और उसने हमेशा प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया। आज जब अयोध्या विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रही है, तब सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां विकास कार्यों पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आज अयोध्या की बदल चुकी तस्वीर इस बात का सबूत है कि सही नीयत वाली सरकार कैसे बदलाव ला सकती है।

Related Articles

Back to top button