
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों चल रहे मैच की बजह से काफी व्यस्त है। बहुप्रतीक्षित एशिया कप से पहले उन्होंने भारत के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते कहा है, कि वह हमेशा शांत रहता है, एक कप्तान का रूप उसके चेहरे पर नहीं दीखता है। आगे गांगुली ने आगे कहा कि रोहित एक कप्तान के रूप में अपने दृष्टिकोण से थोड़ा पीछे थे।
कलकत्ता में एक कार्यक्रमके दौरान BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा, “रोहित शर्मा स्पष्ट रूप से थोड़े शांत स्वाभाव के है, जो चीजों को बहुत ही सावधानी पूर्व तरीके से शांति से लेते है। न ही वो उनका प्रभाव चेहरे पर नजर आने देते है।”

वह कप्तानों की तुलना नहीं करते हैं, लेकिन आगे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर चर्चा की। उन्होंने कहा की भारत ने पिछले कुछ वर्षों में कई महान कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े है। एमएस धोनी जिन्होंने टीम को शानदार ढंग से संभाला, और न केवल भारत के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी उनके सहयोग से अच्छा और ट्रॉफी वाला प्रदर्शन किया।
आग ेउन्होने कहा कि विराट कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार है। वह एक अलग तरह के कप्तान रहे हैं। उन्होंने चीजों को अपनी तरह से किया। हर व्यक्ति का चीजों को देखने का अपना एक अलग नजरिया होता है। मैने सिर्फ इतनी बात रखती की परिणाम क्या निकला, परिणाम में मिली जीत और हार उसके तरीके को बताती है की कितना अच्छा है खराब। मैं कभी कप्तानों की तुलना नहीं करता, हर किसी का नेतृत्त्व करने का अपना तरीका है।