UP : चुनाव के नतीजों से पहले अयोध्या डीएम ने बदला बोर्ड का रंग, कहीं रंग परिवर्तन सत्ता परिवर्तन का संकेत तो नहीं ?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का 5 वां चरण पूरा हो चूका है। बाकी 2 चरणों का मतदान 3 मार्च और 7 मार्च को होना है।10 मार्च को विधानसभा चुनाव का नतीजा आना है। इस बीच रामनगरी अयोध्या में जिलाधिकारी नीतीश कुमार के आवास के बोर्ड का रंग बदल दिया गया है। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में नाम पट्टिका का रंग बदल बदलवाया। ये तस्वीर सोशल मीडिया काफी वायरल हो रही है। नौकरशाही में विशेष रूप से यह चर्चा का विषय बन गया है।

वैसे आम तौर पर यह देखा जाता है कि सरकार बदलने के साथ ही सरकारी दफ्तरों व अधिकारियों व रोडवेज बसों आदि के रंग बदलते रहे हैं। लेकिन इस साल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले ही धार्मिक नगरी अयोध्या के जिलाधिकारी आवास पर लगे भगवा रंग के बोर्ड को हटा कर आज हरे रंग का बोर्ड लगा दिया गया। इसके बाद से हरा रंग ने सियासत को ऐसी हवा दी कि हर कोई लाल रंग की ओर निहारने लगा है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अनेकों प्रतिक्रियाएँ आने लगी। तो वहीं जिलाधिकारी आवास पर लगे भगवा रंग के बोर्ड को हटा कर हरे रंग किये जाने के बाद लोगों का कहना है कि कहीं ये सत्ता परिवर्तन की आहट तो नहीं है। कहा जाता है कि सत्ता परिवर्तन की आहट अफसरशाही को पहले हो जाती है। कहीं रंग परिवर्तन सत्ता परिवर्तन का तो संकेत नहीं दे रहा है।

Related Articles

Back to top button