भगवंत मान ने पंजाब को दी पहले इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसिज़ का सौगात

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य को नई सौगात दी। पंजाब के मोहाली में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसज़ मोहली में लोगों को समर्पित किया।

एस.ए.एस. नगर के फेज बी-1 में स्थापित यह संस्था हैपेटोलोजी के क्षेत्र में सुपर-स्पैशियैलिटी केयर, प्रशिक्षण और अनुसंधान सम्बन्धी अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है। इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 40 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के साथ की गई है और इसमें 80 डॉक्टर, 150 स्टाफ नर्सें और 200 ग्रुप-डी कर्मचारियों समेत 450 के करीब स्टाफ होगा।

प्रोफ़ैसर वरिन्दर सिंह, जो कि हैपेटोलोजी पीजीआई, चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफ़ैसर और प्रमुख हैं, को संस्था का डायरैक्टर नियुक्त किया गया है। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस प्रतिष्ठित संस्था के कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा दिए सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि नयी दिल्ली के बाद पंजाब देश का ऐसा दूसरा राज्य होगा जहाँ लीवर और बिलियरी रोग के मरीजों के लिए विशेष तौर पर इंस्टीट्यूट होगा।

बताने योग्य है कि इस इंस्टीट्यूट की स्थापना की इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसज़ (आई.एल.बी.एस.), नयी दिल्ली की तरह किया गया है। इस मौके पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि, मोहाली में आज ‘पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज’ के लोकार्पण किया है। जब सीएम बनने की कसम ली थी तब यही सोचा था। सेहत,शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। उसी को लेकर काम कर रहे हैं। मोहली में जी बिल्डिंग बनी है यह आधुनिक है। यहां पर हर मशीन आधुनिक है। मैं यह कोई एहसान नहीं कर रहा। यह मेरा फर्ज है। हर रोज मैं प्रोग्रामों मे शामिल होता हूं। पहले ऐसे प्रोग्राम होने बंद हो गए थे। पहले सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा जाता था।

Related Articles

Back to top button