Election 2024: केजरीवाल व्यक्ति नहीं एक सोच है….भगवंत मान का सरकार पर जुबानी हमला

सीएम मान ने दावा किया कि, इस बार पंजाब से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पंजाब की 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी जीतेगी।

Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं है, सोच है। व्यक्ति को जेल में डाल सकते हैं लेकिन सोच को नहीं डाला जा सकता। आज एक बार फिर केजरीवाल बैटिंग करने के लिए पिच पर आ गए हैं।

भगवंत मान ने कहा, इस बार मोदी का बेड़ा पार नहीं होगा। तभी मोदी जी का टोन बदल गया है। उन्होंने कहा, विपक्ष के नेता को अंदर कर के जीतना चाहते हैं ये नही होगा।

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी के दफ्तर में आज खुशी है क्योंकि हम सबके Boss आ गए हैं। अब हमें हमें 18 घंटे काम करना है। 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पायेगी। उन्होंने कहा, आते ही अरविंद केजरीवाल काम में लग गए, ऐसा ही नेता होना चाहिए।

सीएम मान ने दावा किया कि, इस बार पंजाब से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पंजाब की 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। सोच समझ के वोट करें।

Related Articles

Back to top button