
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा की असम के गुवाहाटी में यात्रा की इजाजत न मिलने से कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग तोड़ दिया। जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक से राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
प्रशासन ने बताया कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है। जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। यही कारण है कि पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे। इसी बात के लेकर राहुल गांधी के बस के साथ चल रहे कार्यकरता पुलिस से भिड़ गए। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भीड़ को उकसाया है। इसलिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखकर पोस्ट किया कि, “यह अन्याय के खिलाफ न्याय की हुंकार है। हम अहंकारी राजा और उसके कायर प्यादों से डरने वाले नहीं हैं। न्याय की जीत होगी अन्याय की हार होगी हम लड़ते रहेगें न्याय का हक, मिलने तक”
यह अन्याय के खिलाफ न्याय की हुंकार है।
— Congress (@INCIndia) January 23, 2024
हम अहंकारी राजा और उसके कायर प्यादों से डरने वाले नहीं हैं।
न्याय की जीत होगी
अन्याय की हार होगी
हम लड़ते रहेगें
न्याय का हक, मिलने तक#DarpokHimanta pic.twitter.com/oHc1eLQ1t0









