Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल को मिलेगा अखिलेश का साथ, यहाँ पढ़ें कब होंगे शामिल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने न्याय यात्रा में अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है और उन्होंने शामिल होने पर अपनी सहमति जता दी है।

डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के बाद अब नजदीकियां बढ़ती दिख रही है। खबर है कि अब समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था मगर फिर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के चलते अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार यानी 22 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस बात पर जानकारी देते हुए कहा कि, “हमने अपने न्याय यात्रा में अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है और उन्होंने शामिल होने पर अपनी सहमति जता दी है।”

आगरा में दिखेंगे साथ

बता दें, अखिलेश यादव आगामी 25 फरवरी को आगरा में पहुंचे भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होंगे। गौरतलब है कि 24 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुरादाबाद से दोबारा शुरू हो जाएगी। इस न्याय यात्रा के आगरा पहुंचते ही अखिलेश यादव भी इसमें राहुल के साथ कदम से कदम मिलाते दिखेंगे।

सपा से हाथ मिला कांग्रेस लड़ेगी UP के 17 सीटों पर चुनाव

ज्ञात हो कि, इससे पहले बुधवार को सीट बंटवारे पर दोनों ही पार्टियों की सहमति बन चुकी है। इसमें, तय हुआ है कि कांग्रेस UP में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा बाकी बचे 63 सीटों पर अपने साथी दल लड़ेगी। इन्हीं सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया था।

Related Articles

Back to top button