Bharat Jodo Yatra: यूपी का यह चरण बहुत अहम, राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे जयंत चौधरी

मंगलवार से यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका है। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होकर गाजियाबाद में प्रवेश की है और यह यात्रा आज बागपत से शुरू हो गई है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो चुका है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। राहुल गांधी की यात्रा के इस चरण में यूपी में 120 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। मंगलवार से यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो चुका है। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होकर गाजियाबाद में प्रवेश की है और यह यात्रा आज बागपत से शुरू हो गई है।

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा 10 राज्यों से गुजरते हुए करीब 2800 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। इसी महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा के समापन से पहले यूपी का यह चरण बहुत अहम माना जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा में आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे। बागपत में यात्रा में शामिल होंगे जयंत चौधरी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज आएगी शामली। बागपत जिले से शामली पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा। शामली के क्रांतिकारी गांव एलम में होगा रात्रि विश्राम। 5 जनवरी को शामली जिले में रहेगी यात्रा। शाम को कैराना यमुना ब्रिज से हरियाणा में जाएगी यात्रा। शामली जिले में 12 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी।

Related Articles

Back to top button