भारत बना रिन्यूएबल ऊर्जा में ग्लोबल लीडर, मोदी की नीतियों ने दिखाई राह

भारत ने 232 GW से अधिक रिन्यूएबल ऊर्जा क्षमता स्थापित कर दुनिया में तीसरा स्थान हासिल किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा संक्रमण की वैश्विक बहस में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

भारत ने रिन्यूएबल एनर्जी में ऐतिहासिक छलांग लगाई है। देश आज सौर ऊर्जा में तीसरे, पवन ऊर्जा में चौथे और कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में चौथे स्थान पर है। अब तक 232 गीगावॉट से अधिक रिन्यूएबल क्षमता स्थापित हो चुकी है, जबकि 176 GW निर्माणाधीन है।

यह उपलब्धि पीएम नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की दूरदर्शी नीतियों, साहसी सुधारों और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए ही उन्होंने सौर परियोजनाओं की नींव रख दी थी, जो अब राष्ट्रीय मॉडल बन चुकी हैं। भारत अब न सिर्फ अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी कर रहा है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा नीति को भी दिशा दे रहा है।

Related Articles

Back to top button