
इसे कहते हैं भारत समाचार की खबर का असर। राज्य सेतु निगम को सहायक अभियंता पद पर नियम विरुद्ध की जा रही डायरेक्ट भर्ती को निरस्त करना पड़ा। जो भर्ती यूपी लोक सेवा आयोग के माध्यम से होनी थी उसे भर्ती को सेतु निगम के एमडी धर्मवीर सिंह ने खुद ही करना शुरू कर दिया था। सीधे इंटरव्यू और तुरंत नियुक्ति। एमडी पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे। फिलहाल सहायक अभियंता के 28 पदों की इस डायरेक्ट भर्ती को रद्द कर दिया गया है। लेकिन एमडी धर्मवीर सिंह के विरुद्ध अभी निलंबन या एफआईआर आदि के आदेश नही हुए हैं।
बता दें कि, सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह ने AE के 28 पदों पर सीधी भर्ती निकाली थी। विज्ञापन के अनुसार सहायक अभियंता की भर्ती का इंटरव्यू के माध्यम से होनी थी। विज्ञापन में लिखा था कि, सिर्फ इंटरव्यू दो और सेतु निगम में सहायक अभियंता बनो। आचार संहिता के पहले सेतु निगम एमडी का कारनामा
विज्ञापन में लिखा था- उप्र राज्य सेतु निगम लि0, 28 सहायक अभियन्ता (सिविल) के पदों पर GATE-2023/GATE-2024 के Marks के आधार पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 30.04.2024 तक आवेदन आमंत्रित करती है। आवेदन का निर्धारित प्रारूप, पूर्ण विवरण एवं नियम व शर्तें निगम की वेबसाइट www.bridgecorporationltd.com पर उपलब्ध है। इसके नीचे महाप्रबंधक (मुख्यालय) लिखा है।









