
BHU Campus Placement: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के IIT छात्रों पर पैसों की जमकर बारिश हुई है। शुक्रवार को आयोजित प्लेसमेंट कार्यक्रम में देश विदेश की 55 कंपनियों आईं। इस बार 158 आईआईटी छात्रों का चयन हुआ। प्लेसमेंट में अधिकतम पैकेज 1.68 करोड़ रुपए प्रति वर्ष रहा। जबकि न्यूनतम पैकेज 12.50 लाख प्रति वर्ष रहा। इस बार IIT के 1700 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कैंपस प्लेसमेंट अभी अगले 10 दिन तक चलेगा।
गुरुवार रात बरिश होने के कारण कई विमान डायवर्ट हुए थे। जिसमें सवार कंपनियों के अधिकारियों को बाई रोड आना पड़ा। जिससे प्लेसमेंट में देरी हुई। यही कारण है कि ज्यादातर कंपनियों के इंटरव्यू शुक्रवार को दोपहर से शुरू हुए। देर रात 123 कंपनियां कई चरणों में मेधावियों के चयन में जुटी रहीं। कंपनियों के कुछ अधिकारियों के देर से पहुंचने पर कई छात्र मायुश भी हुए।
BHU IIT के बहुमंजिला धनराजगिरी-2 हॉस्टल को इस बार भी प्लेसमेंट हब के रूप में परिवर्तित किया गया है। अलग-अलग कमरों में कंपनियों के इंटरव्यू कराने की व्यवस्था की गई है। जिसकी निगरानी के लिए शिक्षकों और छात्रों का दल बनाया गया है। यह व्यवस्था प्लेसमेंट के दौरान पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए की गई है। इसके अलावा सभी कमरों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं।
आईआईटी के छात्र जो इंटरव्यू देंगे, उनके लिए अटेंडेंस लगाने की व्यवस्था की गई है। एंट्री गेट पर वालंटियर छात्र छात्रों को प्रवेश कर रहे हैं।









