
लखनऊ– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली में मौजूद है. गृह मंत्री अमित शाह के साथ भूपेंद्र चौधरी दिल्ली पहुंचे है. इन दिग्गजों के दिल्ली में मौजूद होने पर राजनीतिक गलियारों में बदलाव की चर्चा तेज हुई है.
यूपी के कुछ सांसद केंद्र में मंत्री बनाए जा सकते है. कुछ मौजूदा मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है. बेहतर परफॉर्मेंस न करने वाले बाहर हो सकते हैं. यूपी के कई सांसद मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है.
ब्राह्मण, ओबीसी और दलित कोटे से एक-एक मंत्री संभव, सुब्रत पाठक, रेखा वर्मा, अरुण सागर का नाम भी चर्चा में है. जयप्रकाश रावत और विनोद सोनकर भी मंत्री बन सकते है.









