“दो लड़कों की जोड़ी फिर होगी फ्लॉप…” भूपेन्द्र चौधरी का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा "दो लड़कों की जोड़ी पहले भी यूपी में फ्लॉप थी"। फ्लॉप पिक्चर रीलांच नहीं की जाती।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा “दो लड़कों की जोड़ी पहले भी यूपी में फ्लॉप थी”। फ्लॉप पिक्चर रीलांच नहीं की जाती। ये फिर जनता के बीच आ गये हैं, जनता इनका हिसाब किताब ठीक से कर देगी। बता दें, गाजियाबाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान राहुल और अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अब भूपेंद्र चौधरी ने इसी पर पलटवार किया है।

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा दो लड़कों की जोड़ी पहले भी यूपी में फ्लॉप थी। फ्लॉप पिक्चर रीलांच नहीं की जाती। ये फिर भी जनता के बीच आ गये हैं, जनता इनका हिसाब किताब ठीक से कर देगी। इनके सारे वादे सत्ता में आने की छटपटाहट दिखाते हैं, क्योंकि गरीब और किसान न इनकी नीति में नहीं है। जो दल मिलकर एक साझा मैनिफेस्टो तक नहीं बना सके, वो मिलकर देश चलाने की बात करते हैं। जिनके खुद के अकाउंट पैसे के हेरफेर के कारण फ्रीज हो चुके हैं वो दूसरों के अकाउंट में क्या पैसा डालेंगे?

भूपेंद्र चौधरी ने कहा दो नवयुवकों की पार्टी देश में संयुक्त रूप से भी 50 सीटों का आकड़ा नही छूने वाली है। उत्तर प्रदेश में दोनो ही दलों को जनता शून्य पर आउट करने वाली है। गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक पहुंचते-पहुंचते हाथ पूरी तरह साफ और साइकिल के दोनों टायर पंचर हो जाएंगे। उन्होंने दोहराया कि जो 14 में हारे थे, वो 24 में उससे भी बुरी तरह हारेंगे। यूपी में भाजपा जनआशीर्वाद से 80 की 80 और देश में 400 पार करने जा रही है। मोदी जी तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर यक़ीन है।

Related Articles

Back to top button