विधायक बेदीराम को लगा बड़ा झटका, MP-MLA कोर्ट ने तय किया आरोप

विधायक बेदी राम समेत 18 आरोपियों ने साल 2006 में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सेंधमारी की थी। इसी पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो गया है।

पेपर लीक कांड में फंसे सुभासपा विधायक बेदीराम को MP-MLA कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, शुक्रवार को विधायक बेदीराम, निषाद पार्टी विधायक विपुलि दूबे समेत 18 आरोपी कोर्ट में पेश हुए थे। जहां आरोपियों द्वारा पेश की गई डिस्चार्ज अर्जी को MP-MLA कोर्ट ने खारिज कर दिया। सभी 18 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं।

पेपर लीक मामले में ट्रायल शुरू

विधायक बेदी राम समेत 18 आरोपियों ने साल 2006 में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में सेंधमारी की थी। इसी पेपर लीक मामले में आरोपियों के खिलाफ ट्रायल शुरू हो गया है। आपको बता दें कृष्णा नगर कोतवाली की तरफ से STF ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर समेत अन्य मामलों में चार्ज शीट दाखिल हुई थी। वहीं MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था।

Related Articles

Back to top button