आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए आप नेता अशोर तंवर

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के चंद महीने बचे हैं। सभी प्रार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के सिरसा से पूर्व सांसद अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अशोक तंवर को दिलाई सदस्यता हैं।

आप नेता अशोक तंवर ने मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा है। इस मौके पर बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायाब सैनी, अनिल बलूनी भी मौजूद रहे हैं।

मनोहर लाल ने अशोक तंवर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी हरियाणा का विस्तार के नाते आज बड़ा दिन है। अशोक तंवर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। इनकी माता जी का गांव और मेरा गांव दोनो एक ही हैं। इस नाते से ये मेरे भांजे लगते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहते हुए अशोक तंवर जी पर हमला हुआ था।

Related Articles

Back to top button