आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, मानहानि मामले में संजय सिंह पर लगा एक लाख का जुर्माना

एक तरफ सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता एक के बाद एक मुश्किलों से ...

एक तरफ सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता एक के बाद एक मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है।

बुधवार को राजधानी लखनऊ की एक अदालत में सिविल जज सीनियर डिवीजन ने संजय सिंह के खिलाफ एक बड़ा फैसला सुनाया है। संजय सिहं पर मानहानि मामले मेें एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

कोर्ट ने एक लाख रुपए के जुर्माने के अतिरिक्त संजय सिंह से पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर की गई टिप्पणी को अपने सोशल मीडिया से हटाने से निर्देश दिए हैं। बतादें कि पूर्व मंत्री के द्वारा ही मानहानि का वाद दाखिल किया गया था।

Related Articles

Back to top button