हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह ने दिया इस्तीफा…

प्रियंका गांधी के करीबी और प्रदेश के प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को इस चुनावी दौर में बड़ा झटका लगा है। प्रियंका गांधी के करीबी और प्रदेश के प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दिया।

उन्होंने यह त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम लिखते हुए कहा कि, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और एआईसीसी, हिमाचल प्रदेश के सचिव सह-प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।” फिलहाल इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

मिली खबर के अनुसार तजिंदर सिंह आज ही बीजेपी में शामिल भी हो सकते हैं। गौरतलब है कि चुनाव के बाद से ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार के हित में मतदान करते हुए  भाजपा ज्वाइन कर लिया था।

Related Articles

Back to top button