
चंडीगढ़ में एक बार फिर AAP INDIA गठबंधन के साथ BJP के खिलाफ मैदान में उतर गई है। सोमवार यानी 4 मार्च को यहां पर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर मतदान हो रहा हैं।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कुलजीत संधू को 19 वोटों के साथ सीनियर डिप्टी मेयर के लिए चुनाव में जीत मिली है। वहीं, इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार गुरप्रीत गाबी को मात्र 16 वोट के साथ हार का मुह देखना पड़ा।
इस चुनाव में डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी की तरफ से राजिंदर सिंह को मैदान में उतरा गया है। जहाँ इनका मुकाबला AAP और इंडिया गठबंधन की तरफ से निर्मला देवी से है।









