
लखनऊ- निकाय चुनाव से पहले सपा को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. सपा महासचिव शिवपाल सिंह के कई करीबी नेता बीजेपी में शामिल हो हुए हैं. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के भी कई नेताओं ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है. भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से सपा नेता अजय त्रिपाठी हैं.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 28, 2023
➡️निकाय चुनाव में सपा को बड़ा झटका
➡️बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता BJP में शामिल
➡️डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता
➡️शिवपाल यादव के करीबी भी बीजेपी में शामिल
➡️सपा नेता अजय त्रिपाठी बीजेपी में शामिल#Lucknow @brajeshpathakup @BJP4UP pic.twitter.com/RcGhDEeYG1
अजय त्रिपाठी की गिनती कभी शिवपाल सिंह के करीबी नेताओं में होती थी. लेकिन कहा जा रहा है पार्षदी का टिकट ना मिलने से नाराज त्रिपाठी ने अपने हजारों समर्थकों के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठकी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
सपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कहा कि आज कई दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है. उन्होंने बताया सपा,प्रसपा और कांग्रेस के नेता शामिल हमारी पार्टी में शामिल हुए. ये सभी नेता बीजेपी की नीतियों से प्रभावित हैं. डिप्टी सीएम ने कहा बड़े-बड़े उद्योगपति यूपी की ओर आकर्षित हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं.पाठक ने बीजेपी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया.









