यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ‘बड़ा मंथन’, PM मोदी ने UCC पर केंद्रीय मंत्रियों की टीम बनाई…!

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर 'बड़ा मंथन' चल रहा है. सूत्रों के अनुसार PM मोदी ने UCC पर केंद्रीय मंत्रियों की टीम बनाई है.

दिल्ली- पीएम मोदी ने हाल ही में अपने भाषण में UCC का जिक्र किया था. और उनके UCC पर दिए गए बयान के बाद से इसको लेकर पूरे देश में चर्चा होने लगी. विपक्षी दल भी इसपर अपने-अपने तर्क देने लग गए. UCC को लेकर देशभर में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

अब ताजा जानकारी के अनुसार यूनिफॉर्म सिविल कोड पर ‘बड़ा मंथन’ चल रहा है. सूत्रों के अनुसार PM मोदी ने UCC पर केंद्रीय मंत्रियों की टीम बनाई है.
PM मोदी ने UCC पर टीम बनाई है. पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों की टीम बनाई है.

क्या है UCC, और क्यों हो रहा विरोध

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब होता है एक देश के लिए एक कानून…यानी की देश में रहने वाले किसी भी धर्म,जाति,लिंग के लोगों के लिए एक ही कानून होगा.अगर UCC लागू किया जाता है तो
विवाह,तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे तमाम विषयों में लोगों के लिए एक ही तरीके का कानून होगा.

UCC का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि अगर ये लागू होता है तो वो अपनी धार्मिक मान्यताओं से वंचित हो जाएंगे.और इसे मानने से उनका अधिकार छिन जाएगा. क्योंकि UCC की वजह से शादी, जमीन,संतान और विरासत जैसे मामलों में जो अलग-अलग रियायतें हैं. वो खत्म हो जाएंगी.

Related Articles

Back to top button