Big Breaking: पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा बने यूपी के मुख्य सूचना आयुक्त

उत्तक प्रदेश के पूर्व डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा को एक अहम पद दिया गया है। उन्हें रिटायरमेंट के बाद मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। इस पद पर उनका कार्यकाल 3 साल का होगा।

मार्च 2023 में राजकुमार विश्वकर्मा को सूबे का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त बनाया गया था। वे 2 महीने तक उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी पर कार्यरत रहे। अब रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक बार फिर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त में ये नाम शामिल हैं…

1- मो.नदीम पत्रकार
2-वीरेंद्र सिंह
3-सुधीर कुमार
4-राकेश कुमार
5-दिलीप अग्निहोत्री
6-राजेन्द्र कुमार सिंह
7-पदम द्विवेदी
8-स्वतंत्र प्रकाश !!

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आरके विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस से आते हैं।

Related Articles

Back to top button