BIG BREAKING : भारत सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को किया आतंकी घोषित

भारत सरकार ने UAPA में गोल्डी बरार को आतंकी घोषित किया है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ मास्टर माइंड है.इसी के इशारे पर बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने सिंगर की हत्या की थी.

दिल्ली- भारत सरकार ने नए साल के पहले दिन ही कुख्‍यात गैंगस्‍टर गोल्डी बराड़ पर बड़ा एक्‍शन लिया है. कनाडा में रहते हुए भारत में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया है.

भारत सरकार ने UAPA में गोल्डी बरार को आतंकी घोषित किया है. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गोल्डी बराड़ मास्टर माइंड है.इसी के इशारे पर बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने सिंगर की हत्या की थी.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गोल्डी बराड़ इस वक्त कनाडा में कही छिपा हुआ है. बराड़ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और हथियारों की तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं.

Related Articles

Back to top button