
ईरान लगातार अपने अटैकिंग मोड में दिखाई दे रहा है…इस बार मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है…
बता दें कि मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी बहरीन में स्थित BAPCO रिफाइनरी को आज सुबह ईरान ने मिसाइल हमले में निशाना बनाया। हमले के बाद रिफाइनरी में भीषण आग लग गई और दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिसके वीडियो स्थानीय मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच किया गया है, जिससे वैश्विक तेल बाजार और सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ सकता है।









