Trending

Big Breaking: झारखंड में कई यात्रियों के ऊपर चढ़ी ट्रेन, अब तक 2 की लाश बरामद…

जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच एक ट्रेन की चपेट में कई यात्री आए हैं। जान गंवाने वालों की सही संख्या अभी सामने नहीं आया है।

झारखंड में एक दर्दनाक हादसे से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ, बुधवार यानी 28 फरवरी की रात जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच एक ट्रेन की चपेट में कई यात्रियों के आने की खबर से भगदड़ मच गई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस हादसे में करीब 12 लोग के ट्रेन की चपेट में आए हैं। मगर मौका-ए-वारदात पर ज्यादा अँधेरा होने के कारण जान गंवाने वालों की संख्या का सही आंकड़ा अभी भी सामने नहीं आया है।

खबर है कि अब तक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 2 लोगों के शव बरामद हुए हैं। अँधेरे के चलते यहाँ रेस्क्यू ऑपरेशन में भी देरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button