पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा दावा; गैलेंट ग्रुप में लगा बीजेपी नेताओं व अफसरों का पैसा..!

गैलेंट ग्रुप पर चल रहे इनकम टैक्स छापे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है की उद्योगपति के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट में एजेंसी को सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं की गैलेंट ग्रुप में बीजेपी नेताओं और अधिकारियों का पैसा लगा है। ये दावा उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किया है.

संतकबीरनगर; गैलेंट ग्रुप पर चल रहे इनकम टैक्स छापे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है की उद्योगपति के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट में एजेंसी को सनसनीखेज जानकारियां मिली हैं की गैलेंट ग्रुप में बीजेपी नेताओं और अधिकारियों का पैसा लगा है। ये दावा उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किया है.

बता दें कि गैलेंट ग्रुप पर आज इनकम टैक्स के छापे का चौथा दिन है. गैलेंट ग्रुप के 69 ठिकानों पर 4 दिन से छापेमारी जारी है. आयकर विभाग को अब तक 1 हजार करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी के कागजात मिले हैं. गैलेंट ग्रुप में नेताओं और अफसरों की ब्लैक मनी होने की संभावना जताई जा रही है. गैलेंट समूह के चेयरमैन सीपी अग्रवाल के व्हाट्सएप से कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. कई नेताओं और अफसरों की ब्लैकमनी गैलेंट में लगने की खबरें सामने आ रही हैं.

Related Articles

Back to top button