एलपीजी गैस के दाम में बड़ी कटौती, आज से 135 रुपये सस्ता…जानें नए दाम

बुधवार से एलपीजी सिलेंडर के दामें मे कटौती की गई है। 1 जून से घरेलू गैस के नए दाम जारी किए गए है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी कटौती हुई है। ये सिलेंडर आज से 135 रुपये सस्ता हो गया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 135 रुपये की अच्छी खासी कटौती कर दी है जिसके बाद इंडेन सिलेंडर 135 रुपये सस्ता होकर दिल्ली में 2219 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट पर मिलेगा।

लेकिन दामों में कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नही मिली है। यानी 14.2 KG वाला सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इस सिलेंडर पर आज कोई राहत नहीं मिली है। इसके रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये 19 मई वाले रेट पर ही बरकरार है।

Related Articles

Back to top button