
भीम आर्मी संस्थापक चन्द्रशेखर पर जानलेवा हमले के आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को अंबाला से गिरफ्तार किया है।

घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी का तेल खत्म होने पर पास के गांव मीरगपुर में गाड़ी छोड़कर खेतों के रास्ते हरियाणा चले गए थे हमलावर।

करनाल के गांव गोंदर का रहने वाला विकास उर्फ विक्की गाड़ी ड्राइव कर रहा था। थाना देवबंद के रणखंडी का विक्की और प्रशांत गाड़ी में पीछे बैठे हुए थे और इन्ही दोनों ने ही फायरिंग की थी। गाड़ी ओवरटेक करते वक्त दोनो ने 3 गोलियां चलाई थी। तमंचों से विक्की रणखंडी ने 2, प्रशांत ने एक गोली चलाई थी। विकास के पास की सीट पर वारदात के वक्त लविश बैठा था।

सहारनपुर पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए खुलासा किया कि आरोपी एक-डेढ़ साल से चन्द्रशेखर की बयानबाजी पर नजर बनाए हुए थे, चन्द्रशेखर की गतिविधियों पर इनकी नजर थी और प्लानिंग से हमला किया गया। चारों हमलावरों में से 2 का आपराधिक इतिहास भी है।

घटना का 72 घंटे में अनावरण करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी द्वारा 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। राजपत्रित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।









