जमीन के अवैध कारोबार में भाजपा के इन बड़े नेताओं का नाम उजागर, राम मंदिर के आस-पास कर रखी थी अवैध प्लॉटिंग

अयोध्या में जमीनों की अवैध प्लॉटिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है. बड़े भूखंडों को कई टुकड़ों में बांटकर प्लाट तैयार किये जा रहे हैं. इसी मामले को लेकर अभी कुछ दिन पहले ही अयोध्या के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था.

रविवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा जमीन का अवैध कारोबार करने वाले 40 लोगों की सूची जारी की. जिसमें भाजपा के 3 नेताओं के नाम शामिल थे. प्राधिकरण द्वारा इस संबंध में जारी सूची में अयोध्या विधानसभा से वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मिलीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व MLA गोरखनाथ सिंह और अयोध्या के मौजूदा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम शामिल है.

दरअसल, अयोध्या में जमीनों की अवैध प्लॉटिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है. बड़े भूखंडों को कई टुकड़ों में बांटकर प्लाट तैयार किये जा रहे हैं. इसी मामले को लेकर अभी कुछ दिन पहले ही अयोध्या के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था.

मुख्यमंत्री को संबोधित इस पत्र में उन्होंने सीएम को अवगत कराया था कि जिले में भूखंडों की अवैध प्लॉटिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है और जमीन माफिया हावी होते जा रहे हैं. इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जमीन का अवैध कारोबार करने वाले भू-माफियाओं की सूची तैयार की है जिसकी जद में कई सफेदपोश आ रहे हैं.

एक तरफ जहां प्रदेश सरकार यूपी को भू माफियाओं से मुक्त करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ, विधायक ही जमीन के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं. ऐसे में अब यह देखना है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण सूची में नाम वाले लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है.

Related Articles

Back to top button