
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन एक बार फिर ट्रैक पर है। सपा और कांग्रेस के बीच आज गठबंधन पर फैसला हो गया है। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद सपा और कांग्रेस का गठबंधन फिर हो गया है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर संशोधन के साथ कांग्रेस से गठबंधन का फैसला लिया है। मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है। वहीं समाजवादी पार्टी ने वाराणसी सीट कांग्रेस को देने को तैयार है। सूत्रों का हवाले से खबर है कि आज शाम सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता हो सकती है।
लखनऊ- समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फिर ट्रैक पर, सपा और कांग्रेस के बीच आज गठबंधन पर फैसला
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 21, 2024
➡आज शाम सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेसवार्ता – सूत्र
➡सपा की दी हुई सीटों में 2 संशोधन
➡2 सीटों पर संशोधन के साथ कांग्रेस को समझौता स्वीकार- सूत्र
➡मुरादाबाद, देवरिया सीट पर… pic.twitter.com/Ggti2NNMil
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फाइनल हो गया है। सपा की सीटों में संशोधन हुआ है। वाराणसी सीट समाजवादी पार्टी कांग्रेस को देगी। वहीं मुरादाबाद, देवरिया सीट पर कांग्रेस पीछे हट गई है। बुलंदशहर, हाथरस और सीतापुर सीटें में बंटवारा होगा। आज शाम कांग्रेस-सपा के सीनियर नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता होगी।









