हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल! BJP-JJP गठबंधन में टूट, CM मनोहर लाल खट्टर देंगे इस्तीफा

उनके साथ ही हरियाणा कैबिनेट भी इस्तीफा दे सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि CM की रेस में संजय भाटिया और नायब सैनी आगे हैं।  

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि यहाँ के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। उनके साथ ही हरियाणा कैबिनेट भी इस्तीफा प्रस्तुत कर सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि उनकी जगह अब CM की रेस में संजय भाटिया और नायब सैनी आगे हैं।  

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार यानी 12 मार्च को बीजेपी की हरियाणा में अहम बैठक होने वाली है। यह बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में की जाएगी। विधायक दल की ये बैठक आज 11:30 बजे हरियाणा निवास में आयोजित होगी। जहां, पार्टी के सभी विधायक और मंत्री मौजूद होंगे। इसके अलावा, वो निर्दलीय विधायक जो भाजपा को समर्थन देते है, वो भी मीटिंग में शामिल होंगे।

फिलहाल, इस वक़्त वहां पर भाजपा और जजेपी की गठबंधन वाली सरकार है। मगर इस बीच अटकलें उठ रही हैं की लोकसभा चुनाव में दोनों के बीच गठबंधन नहीं होगा। भाजपा ने वहां से अकेले 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना रही है। हालांकि, इस बीच खबर है कि जजेपी नेता दुष्यंत चौटाला आज दिल्ली में भाजपा हाईकमान से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

JJP के सरकार से बाहर होने के बाद विधानसभा में नंबर गेम:

बीजेपी: 41
बीजेपी के साथ निर्दलीय: 6
हरियाणा लोकहित पार्टी: 1 (गोपाल कांडा)

जेजेपी के अलग होने पर बीजेपी के पास 48 विधायकों का समर्थन, 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जेजेपी: 10
निर्दलीय: 1 (बलराज कुंडू)
इंडियन नेशनल लोकदल: 1 (अभय चौटाला)
कांग्रेस: 30

Related Articles

Back to top button