
खान परिवार के लिए आज का दिन राहत ले के आया दरअसल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आखिरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा जांचे गए ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिल गई है। बता दे कि क्रूज ड्रग्स केस में NCB ने आज चार्जशीट दाखिल की है लेकिन NCB की चार्जशीट में आर्यन का नाम नहीं है।
बता दे कि आर्यन को 03 अक्टूबर, 2021 को मुंबई क्रूज-शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद स्टार किड 31 अक्टूबर को जेल से बाहर आ गया था। अब आर्यन और 5 अन्य जो ड्रग मामले में आरोपी थे, उन्हें चार्जशीट से बाहर कर दिया गया है। एजेंसी के वरिष्ठ अफसर संजय कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि आर्यन खान के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलें।









