
शामली : अंकित बालियान की हत्या से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो शूटरों की शिनाख्त कर ली है। शूटरों की पहचान आर्यन और सत्यम के रूप में हुई है। दोनों शूटरों के फोटो भी सामने आए हैं।
पुलिस ने हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों की शिनाख्त कर ली
जानकारी के मुताबिक, अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश और उनकी पहचान करने में जुटी थी। अब पुलिस ने हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों की शिनाख्त कर ली है। शूटर सत्यम और आर्यन के फोटो सामने आने के बाद मामले में जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अंकित बालियान की हत्या से इलाके में भी सनसनी फैल गई थी
बताया जा रहा है कि हत्या करने वाले दोनों शूटर गोगी गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस अब शूटरों के बारे में अन्य जानकारी जुटाने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। हत्या की इस वारदात के पीछे की वजह और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अंकित बालियान की हत्या से इलाके में भी सनसनी फैल गई थी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में दो शूटरों की शिनाख्त होना पुलिस के लिए अहम सफलता मानी जा रही है।
यह पूरा मामला शामली कोतवाली क्षेत्र के नाला पटरी का है, जहां अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। पुलिस अब शूटरों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।









