यूपी में IAS अफसरों का सबसे बड़ा फेरबदल, कई अहम पदों पर बड़े बदलाव

UP IAS officers transferred. उत्तर प्रदेश सरकार ने IAS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इसे राज्य की प्रशासनिक इतिहास का सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। कई वरिष्ठ अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, तो कुछ प्रमुख पदों पर नए अफसर तैनात किए गए हैं।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • शशि प्रकाश गोयल को IIDC और CEO यूपीडा से हटाया गया।
  • मुख्य सचिव एसपी गोयल के पास अब कोई विभाग नहीं रहेगा।
  • दीपक कुमार को नया IIDC और CEO यूपीडा बनाया गया। इसके अलावा उन्हें नागरिक उड्डयन का ACS भी बनाया गया।
  • दीपक कुमार यूपी के APC पद पर भी बने रहेंगे।
  • पार्थ सारथी सेन शर्मा बने प्रमुख सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा
  • अमित कुमार घोष बने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा
  • मुकेश मेश्राम प्रमुख सचिव पशुपालन और मत्स्य
  • अमृत अभिजात प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति
  • संजय प्रसाद प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सूचना पद पर बने रहेंगे।
  • अजय चौहान को उपशा CEO का अतिरिक्त चार्ज मिला।
  • आलोक कुमार 3 नोडल अधिकारी जीरो पावर्टी का अतिरिक्त चार्ज।
  • पी गुरूप्रसाद बने प्रमुख सचिव नगर विकास, साथ ही आवास का भी चार्ज।
  • मनीष चौहान बने प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन
  • रणवीर प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व का अतिरिक्त चार्ज, साथ ही खाद्य रसद के प्रमुख सचिव भी बने।
  • अनामिका सिंह यूपी की खाद्य आयुक्त
  • भूपेंद्र एस चौधरी मंडलायुक्त बरेली बने।

ये बदलाव राज्य के प्रशासनिक कामकाज और विकास के दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button