बिहार : सड़क किनारे मिली पत्रकार की जली लाश, मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप, परिजनों ने की न्याय की मांग…

बिहार के मधुबनी में पिछले चार दिनों से गायब पत्रकार की सड़क किनारें जली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पत्रकार का शव शुक्रवार देर रात बेनीपट्टी-बसैठ राजमार्ग संख्या-52 के पास उरेन गांव में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की सिनाख्त करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक के रहने वाले बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश (24) के तौर पर की गई। जिसके बाद परिवार को जानकारी दी गई। भाई चंद्रशेखर कुमार ने अपने भाई के गायब होने की FIR दर्ज कराई थी।

वही इस हत्या मे बिहार सरकार में मंत्री और धमदाहा विधायक लेसी सिंह का नाम भी जुड़ गया है। मंत्री लेसी सिंह पर हत्या का आरोप लगा है। जिसके बाद सियासत अपने उफान पर है। वहीं लेसी का नाम आते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सत्ताधारी दल जदयू पर हमलावर हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button