
मंगलवार को JDU ने सर्वसम्मति से भाजपा के साथ संबंध तोड़ने का फैसला किया और नीतीश कुमार ने सत्ता को चौका देने वाले परिवर्तन में बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। RJD के तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के साथ JDU प्रमुख नितीश कुमार बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे।
पटना में JDU के सभी सांसदों और विधायकों के साथ नीतीश कुमार की बैठक के बाद राजनीतिक ड्रामा खेला गया। सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से एनडीए गठबंधन को छोड़ने के लिए मतदान किया, जिससे राज्य में एनडीए सरकार गिर गई।
पार्टी की समर्थन के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और 164 विधायकों की सूची सौंपी और बिहार में नई सरकार बनाने के लिए अन्य सात दलों के समर्थन का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘पार्टी की बैठक में फैसला किया गया कि हमने एनडीए छोड़ दिया है। इसलिए, मैंने एनडीए के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।”
इस्तीफ़ा देने के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल कार्यालय से निकलकर सीधे राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव से बातचीत करने गए। जहां उन्हें महागठबंधन के नेता के रूप में चुना गया। और बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में एक नए कार्यकाल की शुरुआत के लिए भी और जिसके बाद तेजस्वी यादव के साथ दूसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की। और अपने सरकार बनाने के दावे पर मोहर लगा दी।








