Bihar: मोदी मंत्रिमंडल से पशुपति पारस का इस्तीफा, सीट न मिलने से थे नाराज

पशुपति पारस ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मैंने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

बिहार के सियासत से जुडी इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देते हुए सियासी गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। इस मामले पर खुद पशुपति पारस ने मंगलवार यानी 19 मार्च को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर जानकारी दी है। इस दौरान जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

पशुपति पारस ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, “मैंने बिहार में सीटों को लेकर बहुत इंतजार किया था और कल सीटों को लेकर घोषणा भी हो गई। मैंने बड़े ही ईमानदारी के साथ NDA का साथ दिया और सेवा की है। मैं प्रधानमंत्री जी का शुक्रगुजार हूं। मगर आज मैं कैबिनेट मंत्री से त्यागपत्र देता हूं।

दरअसल, इस बात पर अटकलें तभी उठने लगी थी जब बीते सोमवार को NDA के तरफ से बिहार लोकसभा सीट्स को लेकर बंटवारे का ऐलान किया गया। जिसमे पशुपति पारस को बिहार में एक भी सीटें नहीं मिलीं। ऐसे में सियासी जानकारों का ये मानना था कि NDA के इस कदम से नाराज पशुपति किसी भी वक्त NDA का साथ छोड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button