बिहार : RJD विधायक राजवंशी महतो के बिगड़े बोल, कहा – गांजा पीते हैं नितीश कुमार…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक राजवंशी महतो द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक विवादित बयान दिया गया है। RJD विधायक राजवंशी महतो में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पार गांजा पीने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में गांजा प्रतिबंधित है फिर भी मुख्यमंत्री नितीश कुमार गांजा पीकर चिल्लाते हैं और उन्हें कोई रोकता भी नहीं है।

RJD विधायक के इस आरोप के बाद बिहार में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। विधायक राजवंशी महतो के इस गंभीर आरोप पर पलटवार करते हुए JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लंपट राजनीतिक जमात में रहने वाले लोगों कि इस तरह की भाषाई विकृति स्वाभाविक है। उन्होंने आगे कहा कि जिसकी जैसी संगति होगी उसका गुण भी वैसे ही होगा। राजवंशी महतो को इस बयान के लिए लज्जा आनी चाहिए और इसके लिए उन्हें माफी भी मांगनी चाहिए।

बता दें कि RJD के नेता राजवंशी महतो बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा, “बिहार में शराबबंदी सिर्फ दिखावा है। यह राज्य के हर गांव और शहर में उपलब्ध है। नीतीश कुमार बिहार के लोगों को सिर्फ धोखा दे रहे हैं।” महतो ने कहा “अगर बिहार में शराब पर प्रतिबंध है, तो नीतीश कुमार दूसरों को शपथ लेने के लिए क्यों मजबूर कर रहे हैं? वह इसे खुद पर लागू क्यों नहीं कर रहे हैं?” फिलहाल महतो के बयान पर बिहार की राजनीती के दिग्गजों की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button
Live TV