
लखनऊ; प्रदेश के पहले सीएम व भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की आज जयंती है. इस अवसर पर सीएम योगी ने लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की आज जयंती है. मैं इस मौके पर उनकी स्मृतियों को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…उच्च शिक्षा के दौरान ही उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय सहभागिता निभाई थी.
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ स्थित लोक भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 10, 2023
श्रद्धेय पंत जी ने उत्तर प्रदेश के विकास की आधारशिला रखी थी। उनकी स्मृतियों को नमन है। pic.twitter.com/0XXtXGgCjg
आगे सीएम योगी ने कहा कि पंतजी ने यूपी के विकास की आधारशिला रखी थी. उन्होंने ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया. गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को मजबूत किया. इस दौरान सीएम के साथ लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह लखनऊ जिले के सभी भाजपा विधायक, एमएलसी व भाजपा नेता मौजूद रहे.









