
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। आज यानी मंगलवार को बीजेपी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी मुख्यालय पर भाजपा विधायक दल की बैठक होने के बाद यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी विधायकों को प्रदेश मुख्यालय पर बुलाया गया था।
बैठक के बाद हुआ ऐलान
पार्टी ने सोमवार को ही सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने के लिए कहा था। जयपुर स्थित पार्टी दफ्तर में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री के लिए नए नाम का ऐलान किया गया है। विधायक दल की बैठक बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय मौजूद रहें।
सामान्य वर्ग से बनाया गया मुख्यमंत्री
जैसा कि पहले ही अनुमान लगाए जा रहे थे कि दो राज्यों की तरह यहां भी पार्टी अपने फैसलों से सबको चौंका सकती है। अनुमान के मुताबिक भी यही हुआ। बैठक में भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब राजस्थान में सामान्य वर्ग से मुख्यमंत्री बनाया गया है।
तीन राज्यों में बीजेपी ने इनको दी कमान
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद अब मुख्यमंत्रियों का भी ऐलान हो गया है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में वापसी करते हुए मोहन यादव को वहां का मुख्यमंत्री बनाया है तो वहीं कांग्रेस से राजस्थान और छत्तीसगढ़ छीनते हुए छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया है तो अब राजस्थान की कमान भजन लाल शर्मा हांथों में सौंप दी है।
बीजेपी का जोश हाई
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आए नतीजों से भाजपा का जोश हाई है। वहीं कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि 199 वाली राजस्थान विधानसभा में जो नतीजे आए है। वह कांग्रेस के लिए निराशाजनक और बीजेपी को उत्साहित करने वाले है।
बड़ी बातें….
- पहली बार के विधायक भजन लाल CM बनाए गए
- भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे
- राजस्थान BJP में महामंत्री हैं भजन लाल शर्मा
- सांगानेर से विधायक हैं भजन लाल शर्मा
- ब्राह्मण समाज से आते हैं भजन लाल शर्मा
- पहली बार विधायक बने हैं भजन लाल शर्मा
- संगठन में लंबे समय से विभिन्न पदों पर रहे
- भरतपुर के रहने वाले हैं, RSS के करीबी हैं भजन लाल
जयपुर- भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे, राजस्थान BJP में महामंत्री हैं भजन लाल शर्मा, पहली बार के विधायक भजन लाल CM बनाए गए, ब्राह्मण समाज से आते हैं भजन लाल शर्मा, सांगानेर से विधायक हैं भजन लाल शर्मा.#Jaipur #Jaipur #RajasthanCM@BhajanlalBjp pic.twitter.com/IyOH2Iql5i
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 12, 2023









