BJP का स्वच्छता अभियान, दोनों DCM ने अलग-अलग मंदिरों में किया श्रमदान

ब्रजेश पाठक ने हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में बजरंग बली बाबा की पूजा करने के बाद अपना श्रम दान किया।

प्रधानमंत्री मोदी के मंदिरों में स्वच्छता अभियान के आव्हान के बाद उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर साफ-सफाई की। ब्रजेश पाठक ने हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में बजरंग बली बाबा की पूजा करने के बाद अपना श्रम दान किया। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने निराला नगर के बालकेश्वर हनुमान मंदिर दर्शन पूजन के बाद श्रमदान किया।

इस दौरान दोनों डीसीएम ने बजरंगबली के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान विधिवत साफ सफाई की और उन्होंने कूड़ा उठाया। बता दें कि 14 से 22 जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीसीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गायों को हरा चारा खिलाया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ‘पवित्र भाव के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए अपील की।

Related Articles

Back to top button