
Loksabha Election 2024: भदोही जिले में भाजपा ने बड़ा बदलाव कर दिया है। अचानक लिया गया ये फैसला चौंकाने वाला है। मौजूदा सांसद रमेश बिंद को टिकट न देकर विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में साफ है कि बीजेपी में भी लगातार टिकट को लेकर विमर्श चल रहा है।बीजेपी ने इस सीट पर जिन विनोद कुमार बिंद को टिकट दिया है वो वर्तमान में मझवां विधानसभा सीट पर विधायक है। उनका सीधा मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी से होगा। हालांकि इस सीट पर बदलाव को लेकर चर्चाएं थीं जो थम चुकी है। रमेश बिंद इस सीट पर भाजपा से सांसद हैं। लेकिन बदलाव इस कदर और इस समय पर होगा, इसके कयास बेहद कम ही लगाए जा रहे थे। टिकट मिलने के बाद से विनोद कुमार बिंद प्रचार मैदान में उतर चुके हैं।









