BJP ने MLC के 7 प्रत्याशी घोषित किए, यहां देखें लिस्ट

विजय बहादुर पाठक को भी दोबारा मौका मिला। मोहित बेनीवाल की नई एंट्री हुई। संतोष सिंह को एमएलसी कैंडिडेट बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने MLC के सात प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को पार्टी ने दोबारा से एमएलसी के लिए नामित किया। विजय बहादुर पाठक को भी दोबारा मौका मिला। मोहित बेनीवाल की नई एंट्री हुई। संतोष सिंह को एमएलसी कैंडिडेट बनाया गया। इसके अलावा रामतीरथ सिंघल, धर्मेंद्र सिंह और अशोक कटारिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

इनका कार्यकाल हो रहा है खत्म

विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, निर्मला पासवान, बुक्कल नवाब, मोहसिन रजा, विद्यासागर, सरोजिनी अग्रवाल, अशोक धवन, यशवंत भाजपा से, आशीष पटेल, नरेश चंद्र उत्तम और भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल पांच मई को खत्म हो रहा है। 

सदस्यों की संख्या के आधार पर एनडीए 10 सीटें जीत सकती है। भाजपा ने एमएलसी चुनाव में जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह और अशोक कटारिया को भाजपा ने दोबारा टिकट दिया है। 

Related Articles

Back to top button