
लखनऊ- आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. मिशन 80 के तहत आज यानी 17 मई बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नोएडा में पश्चिम क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वह तैयारियों का जायजा लेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे.
➡️आज ही काशी क्षेत्र की बैठक वाराणसी में होगी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 17, 2023
➡️प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह बैठक में होंगे शामिल
➡️ब्रज क्षेत्र की बैठक गोरखपुर में 18 मई को होगी
➡️कानपुर और अवध क्षेत्र की बैठकें 19 मई को होंगी
➡️20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठके होंगी
➡️मंडल कार्यसमिति की बैठक में… pic.twitter.com/IpOmw6eFmS
भाजपा की योजना के अनुसार प्रदेश भर में क्षेत्र से लेकर मंडल और जिला स्तरीय बैठकें होंगी. आज ही काशी क्षेत्र की बैठक वाराणसी में होगी. वहीं, 18 मई को ब्रज क्षेत्र की बैठक गोरखपुर में होगी. 19 मई को कानपुर और अवध क्षेत्र में बैठकें होगी. इसके अलावा 20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठके होंगी. साथ ही मंडल कार्यसमिति की बैठक में 22, 23 और 24 मई के बीच संपन्न होगी.









