केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही बीजेपी सरकार, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के फखरूल हसन

समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी का ...

समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाजवादी पार्टी का समर्थन देते हुए कहा कि बीजेपी शासन में एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

फखरूल हसन चांद ने कहा कि, देश और दिल्ली के लोग देख रहे हैं कि एक निर्वाचित सीएम के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। जिस सीएम ने गरीबों के लिए मुफ्त बिजली और पानी दिया, उनके लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली की जनता चुनाव में बीजेपी को साफ कर देगी। समाजवादी पार्टी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खड़ी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को देर रात ईडी ने उनके आवास पर दो घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर कर 10 दिनों की रिमांड की मांग की। हालांकि कोर्ट की तरफ से अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button