BJP सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता आक्रोशित, यूपी में चल रही परिवर्तन की बयार – जूही सिंह

गाजीपुर : समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह गाजीपुर दौरे पर है। जिले में दो दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बंधवा पीर नगर, ऊषा उत्सव कुंज सलेमपुर और ग्राम सभा कठोथ मुहम्मदाबाद में जनसभा एवं चौपाल को सम्बोधित किया। इस दौरान भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता आक्रोशित है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न और हिंसा की घटनाएं सरेआम हो रही हैं। आधी आबादी को सम्मान और सुरक्षा देने में यह सरकार पूरी तरह विफल है। नौजवानों का भविष्य संकट में है। अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर है। पूरे प्रदेश में अराजकता है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

सपा नेता जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश की सम्मानित जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली समाजवादी सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है। समाज के सभी वर्गों का भरोसा अखिलेश यादव में है। जनता का मानना है कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने से ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चहुँमुखी विकास होगा। महिलाओं और उपेक्षित वर्गों को अधिकार एवं प्रतिनिधित्व समाजवादी सरकार में ही संभव है। संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एकमात्र विकल्प है। कार्यक्रम में 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button