यूपी में BJP नए चेहरों को देने वाली है मौका, वरुण गांधी का कट सकता है टिकट!

बीजेपी की चुनावी रणनीति पिछले बार के चुनाव से अलग बताई जा रही है.यूपी में किस प्रत्याशी को कहां से टिकट देना हैं,

लखनऊ- लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी दलों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रहे है. दिल्ली से लेकर यूपी तक खूब हलचल हो रही है.बीजेपी की चुनावी रणनीति पिछले बार के चुनाव से अलग बताई जा रही है.यूपी में किस प्रत्याशी को कहां से टिकट देना हैं, इसके लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है.विवाद बयान देने वाले नेताओं को टिकट देने से दूर रखा जा रहा है.

इसी पर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार BJP वरुण गांधी का टिकट काट सकती है.मेनका गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़वाने की चर्चा है.वहीं मेरठ में भी BJP का प्रत्याशी कोई नया चेहरा हो सकता है.

मेरठ से अरुण गोविल का नाम तय माना जा रहा है.और इन सब में सबसे बड़ी बात ये है कि कैसरगंज से बृजभूषण की जगह दूसरा प्रत्याशी उतारा जाएगा.केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कल हो सकती है.

Related Articles

Back to top button