बहराइच में बीजेपी नेताओं ने कराया था दंगा, भाजपा विधायक ने खोली पोल, जो आरोप लगाए…सनसनी मचना तय !

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए दंगे में अब नया मोड़ सामने आया है। बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने जो आरोप लगाया है उससे सियासी गलियारों में खलबली मच गयी है। उन्होंने कहा की बहराइच में जो दंगा हुआ है उसको खुद बीजेपी के नेताओं ने कराया है। इस मामले में विधायक सुरेश्वर सिंह ने घटना के पाँच दिन बाद 8 बीजेपी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

13 अक्टूबर को बहराइच के महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल हो गया था। जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने नारे लगाए। इसके बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जिसने तनाव को और बढ़ा दिया। इस दौरान भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए थे।

घटना के पाँच दिन बाद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने साफतौर पर इस दंगा को तूल भाजपा के ही नेताओं द्वारा दिया गया था जिसके बाद यह घंटा इतनी बड़ी हुयी थी। इस मामले में उन्होंने दंगा फैलाने, पथराव एवं जान से मारने जैसी गम्भीर धाराओं में 8 नामजद भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।

DM की मौजूदगी में बेटे की हत्या की कोशिश भी हुई- भाजपा

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने यह भी कहा कि 13 तारीख को बहराइच हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की हत्या के बाद मौके पर पहुंचने पर हमारे ऊपर भी पथराव और फायरिंग भी हुई और भीड़ द्वारा मेरे बेटे को भी किया गया टारगेट किया था। मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल।

डिप्टी एसपी के बाद एडिशनल एसपी हटाए गए

बहराइच हिंसा मामले में आज दूसरी कतार के अफसरों पर एक्शन हुआ। डिप्टी एसपी के बाद एडिशनल एसपी हटाए गए है। डिप्टी एसपी सस्पेंड किए गए थे और अब ASP का तबादला किया गया है। ASP ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी हटाये गए और उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया। ASP दुर्गा प्रसाद तिवारी को मिली बहराइच में तैनाती।

बहराइच में बीजेपी ने दंगा कराया-अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बहराइच में हुए दंगे को लेकर बड़ा हमला बोला है। भारत समाचार से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बहराइच में बीजेपी ने दंगा कराया है। चुनावी फायदे के लिए दंगा करवा रही बीजेपी।

Related Articles

Back to top button