
वाराणसी– देश में होने वाली अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ विपक्ष अपने गठबंधन को मजबूत करने में जुटी है, तो वहीं बीजेपी एनडीए को मजबूत करने के लिए छोटे दलों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरने वाली है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की राजनीति में मजबूत पैठ बनाने वाले ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर यूपी कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया हैं। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने ओपी राजभर के साथ गठबंधन को पूर्वांचल के माफिया मुख्तार के साथ गठबंधन करने की बात कही है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी अपने फायदे और चुनाव जीतने के लिए बीजेपी नेताओं के हत्यारोपी से गठबंधन कर रही है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा में माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा शामिल है और वह मऊ सदर से विधायक है। बीजेपी ऐसी पार्टी से गठबंधन किया है, जिसके पार्टी में बीजेपी के हत्यारे शामिल है। अजय राय ने कहा कि बीजेपी नैतिकता की बात कहती है, लेकिन बीजेपी के हत्यारों एनडीए में शामिल कर कौन सी नैतिक कार कर रही है।

बीजेपी और सुभासपा का माफिया मुख्तार को होगा फायदा : अजय राय
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने आशंका जताते हुए कहा कि ओपी राजभर बीजेपी के साथ गठबंधन कर माफिया मुख्तार अंसारी को फायदा पहुंचा सकते है। चूंकि ओपी राजभर के पार्टी से मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी विधायक है। ऐसे में जब बीजेपी सुभसापा का गठबंधन हुआ है, तो अब मुख्तार अंसारी पर हो रही सभी कार्रवाई रुक जाएंगी।

आगामी चुनाव में बीजेपी के लिए न मुख्तार अंसारी चुनौती रहेंगे, बल्कि बीजेपी मुख्तार अंसारी को फायदा देखकर चुनाव भी जीतेगी।
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल









