अपनी ही सरकार के खिलाफ बीजेपी विधायक ने खोला मोर्चा, इस विधेयक को लेकर किया विरोध

बीजेपी के प्रयागराज पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और प्रयागराज उत्तर से विधायक हर्ष वाजपेई ने विरोध किया।

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में एक अजीबोगरीब वाकिया तब हुआ जब योगी सरकार के सामने उनके अपने विधायकों ने ही असहज स्थिति उत्पन्न कर दी। दरअसल, आज विधानसभा में सरकार ने नजूल जमीन को लेकर एक विधेयक लाया, जिसका बीजेपी के प्रयागराज पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और प्रयागराज उत्तर से विधायक हर्ष वाजपेई ने विरोध किया।

संसदीय कार्यमंत्री ने विधायक को बोलने से रोका

बीजेपी विधायक हर्ष वाजपेई ने सदन में आरोप लगाया कि एक तरफ हम गरीबों को पीएम आवास देने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ हजारों गरीब परिवार को उजाड़ने का विधेयक लाया गया है। इस दौरान जब बीजेपी विधायक इस विधेयक के विरोध में बोलने लगे तो संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने उन्हें टोका, जिसके बाद विपक्ष ने शोर मचाया और कहा कि बीजेपी विधायक को बोलने दिया जाए। इसके अलावा विधायक हर्ष वाजेपेई ने नजूल विधेयक का विरोध करते हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, प्रवीण निषाद सबसे हामी भरवाई। वहीं, इस मामले में उन्होंने वाजपेई को रोकने की जगह मूक सहमति देते रहे।

राजा भैया ने कहा हाहाकार मच जाएगा

इसके अलावा विधानसभा में लाए गए नजूल जमीन विधेयक को लेकर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने भी विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग सड़कों पर आ जाएंगे। हाहाकार मच जाएगा।

Related Articles

Back to top button